रेवांचल टाइम्स नैनपुर - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नाम सुनते ही लोगों के दिल में देशभक्ति की भावना जाग उठती है यह एक ऐसा संगठन है जो आज भी तन मन धन से राष्ट्र के प्रति समरपित नजर आता है देश में कहीं भी विपदा आए तो आर एस एस के वीर जवान इसका विपदा से निपटने के लिए कभी पीछे नहीं हटते कश्मीर हो या कन्याकुमारी हर जगह आर एस एस के वीर जवान अपने देश के प्रति समर्पित नजर आते हैं बिना अपने मतलब के ये अपना काम बखूबी निभाना जानते हैं देश पर अपनी जान निछावर करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वीर जवानों ने नैनपुर नगर में पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित किया इस कार्यक्रम में नगर के सभी के पदाधिकारी कार्यकर्ता पथ संचलन के कार्यक्रम मैं शामिल हुए पथ संचलन की शुरुआत सुबह सरस्वती शिशु मंदिर से की गई आर एस एस के पथ संचलन मैं सैकड़ों की तादात में सभी कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण गणवेश के साथ हाथ में दंड रखकर संपूर्ण नगर में भ्रमण किया भ्रमण के चलते नगर वासियों ने स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा भी की वही संचलन के चलते कार्यकर्ताओ का स्वागत वदन भी किया गया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गीतों से संपूर्ण नगर गूंज उठा संपूर्ण नगर में भ्रमण करने के बाद कार्यक्रम का समापन सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment